ठाकुर पाठक स्मृति शिक्षा सेवा संस्थान सैदाही अम्बेडकर नगर के अधीन संचालित महाविद्यालय ठाकुरदीन पाठक स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदही अम्बेडकर नगर उ०प्र० की स्थापना 1999 में राधेश्याम पाठक ने अपने बड़े भाई महान समाज सेवी स्व० श्री ठाकुरदीन पाठक की स्मृति में ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के विकास को लक्ष्य में रखकर किया हैं जिससे निर्षन ग्रामीण छात्र भी उच्च शिक्षा पाकर उतरोत्तर प्रगति कर सके | यह महाविद्यालय रफीगंज से ३ किलो० मीटर दक्षिण कैनाल रोड के पूरब जनपत अम्बेडकर नगर के पूर्वी छोर पर स्थित है | फ़ैजाबाद –आजमगढ़ मार्ग पर स्थित न्यौरी चौराहे के दक्षिण 12 किमी पर स्थित हैं |यह महाविद्यालय डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय सम्बद्ध हैं |
इस महाविद्यालय के व्यवस्थापक डॉ श्री राम पाठक के निरन्तर प्रयास से यह महाविद्यालय कई विषयों में स्नातकोत्तर की सम्बद्धता प्राप्त हैं | यहाँ पर लडके और लड़कियों के लिए अलग अलग छात्रावास हैं | यहाँ बी०ए०, बी०एस०सी०, बी० सी०ए०, बी०पी०एड०, बी०एड० तथा 5 विषयों में एम० ए० Running course की संबद्धता प्राप्त हैं |
years of experience